{"_id":"69ab2071b6989451000f50c4","slug":"broken-glass-pierced-the-drivers-neck-as-the-auto-overturned-resulting-in-his-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150418-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ऑटो पलटने से टूटा कांच चालक की गर्दन में घुसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ऑटो पलटने से टूटा कांच चालक की गर्दन में घुसा, मौत
विज्ञापन
जहानाबाद। सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ऑटो का कांच चालक की गर्दन में घुस गया। हादसे में घायल चालक को जहानाबाद सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के प्यारी गांव निवासी सज्जन (40) बृहस्पतिवार रात ऑटो से उमरी गांव गया था। यहां से करीब रात साढ़े आठ बजे घर लौट रहा था। गांव के पास ऑटो पलटने में कांच से चालक की गर्दन कट गई।
घायलावस्था में उसे एंबुलेंस जहानाबाद सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन सीएचसी पहुंचे। पोस्टमार्टम न कराने की बात कही और शव गांव लेकर चले गए। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि घटनास्थल कानपुर का है। (संवाद)
विज्ञापन
ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दंपती समेत चार घायल
असोथर थाना क्षेत्र में बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में दंपती समेत चार लोग शुक्रवार को घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव निवासी सुरेश, पत्नी सीता, पुत्र रिंकू, पुत्री नेहा को लेकर ई-रिक्शा चालक होरीलाल के साथ रिश्तेदार के घर असोथर जा रहे थे। रास्ते में बगहा के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार की रिक्शे से भिडंत हो गई। हादसे में रिक्शा पलटने में चारों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।