फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bridges will be built with 500 crores and a network of roads will be laid

Fatehpur News: 500 करोड़ से बनेंगे पुल, सड़कों का बिछेगा जाल

Thu, 31 Jul 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bridges will be built with 500 crores and a network of roads will be laid
फोटो-29-धाने मजरे गढ़ा तथा चिल्लीमल चित्रकूट घाट के मध्य यमुना नदी पर पक्का पुल है प्रस्ताव। संवाद
विज्ञापन

- बिंदकी, खागा, अयाहशाह विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विकास
- सपा के दो विधायकों का कहना उन्हें नहीं बुलाया गया
फतेेहपुर। जिले में सड़कों का जाल बिछने से यातायात सुविधा सुगम होगी, वहीं पुलों के निर्माण से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। ये करीब पांच सौ करोड़ रुपये से सुविधाएं खासकर बिंदकी, खागा और अयाहशाह विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेंगी। इनका प्रस्ताव विधायकों ने मुख्यमंत्री को प्रयागराज की मंडल स्तरीय बैठक में सौंपा है।
वहीं, सदर व हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायकों को विकास के लिए सरकार से दरकार है। उनका कहना है कि बैठक में उन्हें बुलाया ही नहीं गया, जबकि सीएम कार्यालय से सभी विधायकों को मंडल स्तरीय बैठक में विकास से जुड़े प्रस्तावों के साथ बुलाया गया था।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में मंडल स्तरीय विधायकों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा वार विकास कार्यं से जुड़े प्रस्ताव मांगे गए। बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता और खागा विधायक कृष्णा पासवान ने पुल, सड़कों के प्रस्ताव दिए। इस पर कई प्रस्तावों पर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को सितंबर तक स्वीकृति मिल सकती है। इससे जनता सफर सुगम होगा। वहीं, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल हरिद्वार में होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। सपा के सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी व हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या का कहना है कि बैठक में बुलाया ही नहीं गया है।
---
इनसेट
खागा विधानसभा में 180 करोड़ के कार्य
- खागा-नौबस्ता मार्ग में आठ किलोमीटर का चौड़ीकरण
- खागा कस्बा के अंदर पुराने जीटी रोड 3.6 किलोमीटर का चौड़ीकरण
- किशुनपुर-रायपुर भसरौल मार्ग का सात किलोमीटर चौड़ीकरण
- विजयीपुर-किशुनपुर मार्ग के संपूर्ण भाग का चौड़ीकरण
- धाने मजरे गढ़ा तथा चिल्लीमल चित्रकूट घाट के मध्य यमुना नदी पर पक्का पुल निर्माण
- रघुराजपुर मजरे रारी तथा चचीड़ा गांव के मध्य ससुर खदेरी नदी पर पक्का पुल निर्माण
- चंदापुर-गाजीपुर मार्ग से गिरधरपुर गांव के मध्य नाला के ऊपर पक्का पुल व पहुंच मार्ग निर्माण
- दामपुर-रानीपुर मार्ग पर मखौवा गांव में नाला के ऊपर पक्का पुल
------
कोट्स
धाने मजरे गढ़ा गाजीपुर से चिल्लीमल चित्रकूट के लिए यमुना नदी में पक्का पुल निर्माण प्राथमिकता में है। इसके साथ ससुर खदेरी समेत तीन अन्य पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। नौबस्ता मार्ग निर्माण भी प्रमुख है। इन सभी के साथ गांव से मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों के प्रस्ताव दिए गए हैं। पुल और सड़कों के निर्माण के बाद विधानसभा की जनता को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।-कृष्णा पासवान, विधायक खागा
--------
बिंदकी से 187 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव
- ब्लॉक खजुहा गांव खूटा से गढ़ी तक संपर्क मार्ग में रिंद नदी पर पुल निर्माण की लागत 20 करोड़
- मुगल रोड महिष स्कूल कोराई होते हुए फतेहपुर बिंदकी मार्ग तक चौड़ीकरण और निर्माण की लागत 18.80 करोड़
- खजुहा रायपुर घाट मऊदेव मार्ग की लागत 31.74 करोड़।
- फतेहपुर-बहुआ हिनौता मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत (जयराम नगर से जोनिहा
मार्ग) की लागत 26.95 करोड़
- सेमरहटा एवं खानपुर के मध्य नसीरपुर स्कोप नाले पर लघु सेतु, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त मार्ग निर्माण कार्य की लागत 4.65 करोड़।
- फतेहपुर भिटौरा से हाजीपुरगंग मार्ग का निर्माण लागत 6.90 करोड़
- बिंदकी गुनीर मार्ग के अवशेष भाग के चौड़ीकरण का कार्य लागत 5 करोड़।
- आलमगंज ममनापुर दरौटा लालपुर मार्ग लघु सेतु व पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 3.39 करोड़।
------
-कोट्स-
ब्लॉक खजुहा के गांव खूटा से गढ़ी तक संपर्क मार्ग में रिंद नदी पर पुल निर्माण बहुप्रतिक्षित है। इसका 20 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा एमडीआर व ओडीआर से चार प्रमुख मार्ग, छोटे पुल व अतिरिक्त मार्ग के 5, गांवों से छूटे 45 मार्गों समेत अन्य कई प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव बैठक में सौपे गए हैं। इसमें सौ करोड़ के कार्यों को स्वीकृति मिलेगी। वहीं बावन इमली का नाम शहीद के नाम पर जल्द स्वीकृति मिलेगी। ये विधानसभावासियों के अलावा जनपद के लिए भी गौरव का विषय होगा।-जयकुमार सिंह जैकी, विधायक, बिंदकी
---------
अयाहशाह विधानसभा में 82.62 करोड़ के प्रस्ताव
- मनवा सरकंडी मार्ग का निर्माण लागत 13 करोड़।
- शंकरपुरवा सतखरा गड़रियन डेरा बनवा का डेरा मार्ग की लागत 13.6 करोड़।
- रम्मा का डेरा संपर्क मार्ग की लागत 1.11 करोड़।
- उरौली से धनहुनडेरा तक मार्ग निर्माण की लागत 2.12 करोड़।
- महमूदपुर से ससुर खदेरी नदी होते हुए समियाना मार्ग निर्माण की लागत 2.26 करोड़।
- शाखा (कोठी पुल) से कठवारा तक निर्माण की लागत 2.12 करोड़।
- मुत्तौर से शाखा तक निर्माण लागत 3.3 करोड़।
- बहुआ अकिलाबाद बेनू मार्ग से चखेड़ी बाहिदपुर मार्ग की लागत 1.6 करोड़।
--कोट्स--
विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंडलस्तरीय बैठक में सड़क, पुल और यातायात सुरक्षा दृष्टि से प्रस्ताव दिए गए हैं। इसमें एक पुल, 25 मिसिंग लिंक, एडीआर व ओडीआर के तहत 2, सिंगल कनेक्टिविटी के 15 व रोड सेफ्टी से जुड़े 4 प्रस्ताव शामिल हैं। इनके निर्माण से विधानसभावासियों का यातायात सुगम होगा।-विकास गुप्ता, विधायक, अयाह-शाह

----
बोले विपक्ष के विधायक
सदर क्षेत्र से सपा विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री की बैठक की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और न ही कोई विकास से संबंधित प्रस्ताव ही मांगे गए हैं।
.............

हुुुसैनगंज क्षेत्र की सपा विधायक ऊषा मौर्या ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई बैठक होने की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed