फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bolero riders abducted a teenager, FIR lodged against eight

Fatehpur News: बोलेरो सवारों ने किशोरी को किया अगवा, आठ पर प्राथमिकी

Thu, 08 Jan 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bolero riders abducted a teenager, FIR lodged against eight
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बोलेरो सवार 30 दिसंबर को अगवा कर ले गए। पुलिस ने बोलेरो सवारों पर आठ लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड प्रांत में नौकरी करता है। उसकी बहन और मां घर पर रहती हैं। बहन 30 दिसंबर को जंगल गई थी। लौटकर न आने पर खोजबीन की गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पता चला कि कौशाम्बी जिले के पिपरहाई थाना क्षेत्र के पश्चिम शरीरा गांव की गुड़िया, पिंकी, यंशवंत, ननकू बबुल्ली सिंह, डेढ़ावल निवासी कमल सिंह, पूनम सिंह और पिपरहाई निवासी राज सिंह बहन को बोलेरो से अगवा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की तलाश में वह पिपरहाई पहुंचा। यहां बहन के बारे में पूछने पर उसे भी अगवा कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।


युवती को ले जाने में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
धाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दो जनवरी से लापता है। युवती के पिता ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि पुत्री को खखरेरू थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी मोनू बहलाकर ले गया है। पुत्री को ले जाने में गांव निवासी अनुसुइया, रूपचंद्र, सत्येंद्र ने सहयोग किया है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed