{"_id":"6a933294f1ee2f0102048331","slug":"body-of-young-woman-who-had-gone-out-to-tie-rakhi-found-after-25-hours-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-161389-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 25 घंटे बाद मिला राखी बांधने निकली युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 25 घंटे बाद मिला राखी बांधने निकली युवती का शव
विज्ञापन
फाइल फोटो-28-क्षमा गुप्ता। स्रोत: परिजन
चौडगरा। चचेरे भाइयों को राखी बांधने घर से निकली युवती का शव करीब 25 घंटे बाद कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर में अदमापुर के समीप मिला। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
बकेवर थाना क्षेत्र के नामामऊ निवासी बृजभान गुप्ता की बेटी क्षमा गुप्ता (22) रक्षाबंधन की सुबह 11 बजे चचेरे भाइयों को राखी बांधने घर से निकली थी लेकिन वहां नहीं पहुंची। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की।
चौडगरा में एक व्यक्ति ने किसी लड़की को काला दुपट्टा ओढ़े मंझिले गांव नहर के पास देखने की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक तलाश की लेकिन युवती का पता नहीं चला।
विज्ञापन
शनिवार को ग्रामीणों ने नहर पुलिया पर शव फंसा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान क्षमा के रूप में हुई। युवती के पिता सेवानिवृत्त अध्यापक हैं।
क्षमा घर की परचून की दुकान में बैठती थी और साथ में पढ़ाई भी करती थी। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।