{"_id":"699c8c0ad8e37c623b0dd429","slug":"body-of-missing-mentally-ill-elderly-man-found-floating-in-pond-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149862-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लापता मानसिक बीमार बुजुर्ग का शव तालाब में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लापता मानसिक बीमार बुजुर्ग का शव तालाब में उतराता मिला
विज्ञापन
फाइल फोटो-15-शिवप्रसाद। स्रोत परिजन
थरियांव। थाना क्षेत्र में पांच दिनों से लापता मानसिक बीमार बुजुर्ग का शव सोमवार को गांव के पास तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पूछताछ की।
थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी शिवप्रसाद (70) मानसिक बीमार थे। वह बृहस्पतिवार को परिजन को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। परिजन ने शव की पहचान शिवप्रसाद के रूप में की। पुत्र लवकुश लोधी ने बताया कि पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अक्सर बिना बताए घर से चले जाया करते थे। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।