{"_id":"33f69a70e612a979f72f6f76285e01d3","slug":"block-will-head-for-grabbing-devmi-and-pitched-in-kjuha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पद हथियाने के लिए देवमई व खजुहा में होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख पद हथियाने के लिए देवमई व खजुहा में होगा घमासान
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी तहसील के चार विकास खंडों में हुए
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जीत कर आने के बाद ब्लाक प्रमुख का पद हथियाने
के लिए दावेदारों ने गोटे बिछानी शुरू कर दी हैं। जिसमें ब्लाक खजुहा,
देवमई में घमासान होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
खजुहा विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए सामान्य सीट है। यहां पर प्रमुख पद हथियाने के लिए कई दिग्गजों के बीच घमासान शुरू हो गया है।
यहां पर प्रमुख पद के लिए दावेदार दिग्गजों में सपा नेताओं में सुतीक्षण सिंह की पत्नी सीमा सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाराम उत्तम के अलावा मड़रांव सीट से जीते जबर सिंह, खुर्माबाद सीट से विजयी हुए हर्षित सिंह।
इन चारों दावेदारों ने खजुहा ब्लाक की प्रमुखी को हथियाने के लिए अभी से सभी हथकंडो को अपनाना शुरू कर दिया है।
देवमई विकास खंड की पिछड़े वर्ग की सीट में प्रमुखी को हथियाने के लिए अभी तक निर्वाचित दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नाम चर्चा में है।
जिसमें मुरादपुर से जीते कांग्रेस के कुश वर्मा तथा रसूलपुर बकेवर से विजयी हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल शामिल हैं। अमौली विकास खंड की महिला अनुसूचित जाति की सीट पर अभी तक एक ही नाम प्रकाश में आ रहा है।
इस सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे गंगाराम अंबेडकर की मां रिठवां सीट से निर्विरोध सदस्य बनी शिवकली के नाम के सामने कोई दावेदार नजर नहीं आ रहा है।
इसी प्रकार मलवां विकास खंड पिछड़ी जाति की सीट के लिए अभी तक चकजहानपुर से निर्वाचित भाजपा के पूर्वमंत्री राजेंद्र पटेल की पत्नी विजय लक्ष्मी के सामने किसी अन्य दावेदार खुलकर सामने नहीं आया है।