फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   block pramukho ko jor ka jhatka

ब्लाक प्रमुखों को जोर का झटका

Thu, 02 Jul 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
block pramukho ko jor ka jhatka
फतेहपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख यानी ब्लाक प्रमुखों को जोर का झटका दिया गया है। शासन की नई गाइड लाइन का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने ब्लाक प्रमुखों से क्षेत्र पंचायतों के खातों के संचालन के अधिकार हटा लिए हैं। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह की ओर से डीपीआरओ, सभी बीडीओ, एडीओ और एएमए जिला पंचायत को जारी पत्र में नई व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र के मुताबिक क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए अब पंद्रहवें वित्त आयोग और राज वित्त आयोग के बैंक खातों का संचालन ब्लाक प्रमुख नहीं करेंगे। यह खाते अभी तक ब्लाक प्रमुख और बीडीओ मिलकर संचालित करते थे। अब इन खातों से प्रमुखों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख की जगह एडीओ पंचायत बीडीओ के साथ खातों का संचालन करेंगे। व्यवस्था में एक परिवर्तन और किया गया है। इसके तहत अब क्षेत्र पंचायतों की कार्ययोजना में श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान मेट को नहीं किया जाएगा। श्रमिकों का भुगतान सीधे उनके खातों में होगा। जानकारों के मुताबिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ब्लाक प्रमुखों से खातों का संचालन छीना गया है। नए आदेश से ब्लाक प्रमुखों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed