फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP, SP, BSP fielded candidates from the same community

भाजपा, सपा, बसपा ने एक ही विरादरी के उतारे प्रत्याशी

Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP, BSP fielded candidates from the same community
फतेहपुर। खागा विधानसभा सीट (सु.) पर भाजपा, सपा, बसपा ने एक ही जाति के प्रत्याशियों पर दांव खेला है। इन तीनों राजनीतिक दलों ने पासवान बिरादरी के प्रत्याशी को उतारा है। पिछले चुनाव में रनर कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

खागा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 40 हजार 429 है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 23 हजार 118 थी। इस तरह से इस बार इस सीट पर 17 हजार 241 वोटरों की संख्या बढ़ी है। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पासवान को 94 हजार 954 वोट मिले थे, जो रनर प्रत्याशी कांग्रेस के ओमप्रकाश गिहार को मिले वोटों से ढाई गुना से अधिक थे। बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

इस बार सपा ने इसी बिरादरी के रामतीर्थ परमहंस को यहां से प्रत्याशी बनाया है। परमहंस पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी रह चुके हैं। वहीं बसपा ने इसी बिरादरी के दशरथ पासी को प्रत्याशी बनाकर भाजपा व सपा प्रत्याशी को समाज के मिलने वाले एकमुश्त वोटों का बंटवारा करने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस सीट पर कुर्मी समाज का वोटर निर्णायक भूमिका में होगा। इस सीट पर कुर्मी मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। इन्हें अपने पक्ष में जोड़ने के लिए सपा ने जहानाबाद सीट से कुर्मी बिरादरी के मदनगोपाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी किसे उतारती है, यह अभी तक तय नहीं है। पासवान बिरादरी के तीन प्रमुख दलों का प्रत्याशी उतारने से चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। हार-जीत का फैसला तो 10 मार्च को मतगणना के बाद तय होगा, लेकिन इस क्षेत्र के अन्य बिरादरी के वोट काटने के लिए राजनीतिक पंडितों ने गुणा-भाग लगाना शुरू कर दिया है।
2017 चुनाव में मिले वोटों पर एक नजर
क्रम---नाम---------पार्टी-------वोट
1--कृष्णा पासवान---भाजपा----94954
2--ओमप्रकाश गिहार-कांग्रेस----38520
3--सुनील कुमार---बसपा-----38359
4--हीरालाल-- कम्युनिस्ट पार्टी--4293
5--राजेश----रालोद---------2846
6--अनिल कुमार- बसपा -1798
....................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed