फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP occupies Nasimuddin dragging our cases

हमारे मामलों में टांग अड़ाने वाली भाजपा कौन- नसीमुद्दीन

Tue, 21 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP occupies Nasimuddin dragging our cases
हंसवा में चुनावी सभा में बोलते बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : Amar ujala

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को सपा व भाजपा दोनों पर हमला बोला। सपा के ‘काम बोलता है’ की तुलना हत्या, लूट, डकैती जैसे बढ़े अपराधों से की। तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। कहा कि तीन तलाक उनका अपना निजी मामला है। जहां सवाल उठेगा निपट लेंगे। भाजपा कौन होती है, उनके मामले में टांग अड़ाने वाली।

विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के हंसवा में यह जनसभा हुई। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने की बात कही थी। कहां गए अच्छे दिन। नोटबंदी में करीब 200 लोग बैंक की लाइन में मर गए। कहा था कि कालाधन वापस लाकर हरेक शख्स के खाते में 20-20 लाख रुपये जमा करा देंगे। न कालाधन वापस आया और न बैंक खातों में रुपये आए। भाजपा पर विजय माल्या को भगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सपा के साथ मिली है। सूबे के मुखिया अखिलेश यादव के काम बोलता है पर एक के बाद एक सवाल दागे।
विज्ञापन


कहा कि काम नहीं बोला लेकिन अपराध जरूर बोल रहा है। लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म जैसी वारदातों की झड़ी लगी है। आप लोगों ने शायद एक नारा न सुना होगा, वह यह है कि- समाजवादी का नारा है खाली प्लाट हमारा है। बसपा के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन ने सपा सरकार को मुस्लिम विरोधी बताया। कुंडा डीएसपी जियाउल हक, बिजनौर डीएसपी तनजीन अहमद और दादरी के अखलाक की हत्या को इससे जोड़ा। बोले, अगर सीएम का काम बोल रहा होता तो उन्हें कांग्रेस से गठबंधन की नौबत न आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या से हमारी पहचान छीन ली। आप लोगों को तय करना है कि कौन कौम की बेहतरी चाहता है और कौन नहीं। राष्ट्रीय महासचिव ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जो अब्बा का न हो सका वह हमारा और आपका क्या होगा। सपा नेता आजम खान पर भी वह खूब बरसे। आरोप लगाया कि पांच साल का वक्त बीतने को आया है, अभी तक सच्चर कमेटी की सिफारिशें मंजूर नहीं हुईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, प्रत्याशी समीर त्रिवेदी, पूर्व चेयरमैन शब्बीर अहमद,, विनोद गौतम, हाजी वज्जन, वकील अहमद, मुमताज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed