फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bjp members were asked to get ready for election

कार्य समितियों के माध्यम से चुनाव की जमीन तैयार कर रही भाजपा.

Sun, 08 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bjp members were asked to get ready for election
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्य समितियों का आयोजन कर चुनावी जमीन तैयार करने में लग गई है। रणनीति के तहत बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जा रहा है। शनिवार को पार्टी कार्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में कार्य समिति का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पार्टी जिला कार्यालय में कानपुर से आए जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि शक्ति केंद्रों के प्रभारी सक्रिय बूथ अध्यक्षों का सत्यापन करें। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। बूथ स्तर पर टीम मजबूत कर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह फौजी ने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, जिलामंत्री पुष्पा पासवान, मंडल महामंत्री विनोद गुप्ता और राम सिंह सोल्डी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

खागा में मुख्य अतिथि अन्नू श्रीवास्तव, खागा विधायक कृष्णा पासवान व पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, पूर्व प्रदेश सह संयोजक भाजपा प्रवीण पांडेय, शोभा अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, अरुण मोदनवाल आदि मौजूद रहे। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने जोनिहां मंडल कार्यसमिति की बैठक में कहा कि संघे शक्ति सर्वदा का फार्मूला अपनाकर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू , रविंद्र पाल सिंह, सीनू सिंह, ओमदेव बाजपेयी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में बलराम सिंह, विनोद शुक्ल, अरुण शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माया पांडेय, महेंद्र सिंह, नरेंद्र देव मिश्रा, निर्भय सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed