{"_id":"678d4b21f1b44c2fe9027c3d","slug":"bjp-members-surrounded-the-police-station-accused-of-land-grabbing-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-127929-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाजपाइयों ने किया कोतवाली का घेराव, जमीन कब्जा कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाजपाइयों ने किया कोतवाली का घेराव, जमीन कब्जा कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन
कोतवाली में कोतवाल से बातचीत करते भाजपाई व अन्य लोग।
- फोटो : कोतवाली में कोतवाल से बातचीत करते भाजपाई व अन्य लोग।
बिंदकी। भाजपाइयों ने कोतवाली घेरावकर एक विवादित जमीन पर कब्जा कराए जाने को लेकर थाना अध्यक्ष से नोकझोंक हुई। एक घंटे तक चली बातचीत के बाद आगामी समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने समस्या का निस्तारण कराए जाने की बात तय हुई।
कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव स्थित एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कई वर्षों से विवाद है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के अभिलाष कुमार कोतवाली शनिवार को पहुंचे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और उन्हें कोतवाली से वापस कर दिया गया।
इस दौरान दूसरे पक्ष ने देर रात पूरी विवादित जमीन के चारों ओर पिलर और लोहे के तार लगाकर कब्जा कर लिया। रविवार को तमाम भाजपाई अभिलाष कुमार व उनके परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल सुनील कुमार सिंह पर मिलीभगत करते हुए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोकझोंक की।
विज्ञापन
इसके बाद तय किया गया कि शनिवार को कोतवाली में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी में मामले का निस्तारण कराया जाएगा। तब तक विवादित जमीन पर दोनों पक्षों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कब्जा या हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हो सका। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, बृजेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बउवा ठाकुर, सौरभ बाजपेई, अंकित गुप्ता, विष्णु द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कब्जा कराने का अधिकार पुलिस को नहीं है, जिन लोगो ने कब्जा किया है। उन पर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह ने बताया कि शनिवार को कोतवाली में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने मामले का पक्ष रखा जाएगा।