फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bikers looted woman's purse full of jewelery

Fatehpur News: महिला का जेवर से भरा पर्स लूट ले गए बाइकर्स

Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bikers looted woman's purse full of jewelery
फतेहपुर। पति के साथ घर जा रही बाइक सवार महिला का पर्स बदमाश छीनकर भाग निकले। महिला दुधमुंहे बच्चे के साथ रोड पर गिरी। पति ने बदमाशों का पीछा किया। बाइक सवार करीब दो किलोमीटर गिट्टी के ढेर में गिरने से घायल हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धनकामई गांव निवासी राजेंद्र कुमार मजदूरी करता है। खखरेरू थाने के गुरगौला गांव स्थित ससुराल से पत्नी मीना देवी व बच्चे को लेकर घर लौट रहा था। राजेंद्र ने बताया कि खखरेरू थानातंर्गत की शेख पीर बाबा के पास पहुंचा था। उसकी पत्नी पीछे बच्चे को गोद में लेकर बैठी थी। बाइक सवार दो बदमाश पीछे से पहुंचे।
विज्ञापन

महिला के हाथ में लटक रहे पर्स को छीनकर भाग निकले। पत्नी के अनियंत्रित होने पर राजेंद्र ने बाइक रोकी। धीमी गति में बाइक पत्नी बच्चे समेत रोड से गिरी। पत्नी को छोड़कर राजेंद्र बाइक से बाइक सवारों को पीछा करने लगा। नंदापुर के पास सामने से लोडर आने पर राजेंद्र की बाइक गिट्टी के ढेर में फिसल गई। बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजेंद्र ने बताया कि पत्नी के पर्स में पांच साेने की लॉकेट का माला, मंगलसूत्र, कान की झुमकी, बच्चे की करधनी, तोड़िया और कुछ नकदी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed