फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bike sawar ki maut

वाहन की टक्क र से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 07 May 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bike sawar ki maut
फतेहपुर। बाइक से चित्रकूट जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी गंभीर घायल हो गया। हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी अरविंद (22) पुत्र स्व. ईश्वरचंद्र बाइक से अपने दोस्त कमल निषाद (21) के साथ बुधवार की शाम को निकला था। परिजनों के अनुसार उसने राजापुर चित्रकूट जाने की बात कही थी। दोनों बाइक से जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से अरविंद की मौत हो गई। जबकि कमल घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला है।

मौरंग लदे ट्रक से टकराया ट्रक, दो घायल
प्रेमनगर। ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रक से टकरा गया। जिसमें चालक व खलासी घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद के थाना हथिगवां के गांव बेहदी निवासी ट्रक चालक राजू (32) व खलासी पंकज (26) ने मजरा गौंती के पास ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed