फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding robbers cut the chain from a woman's neck

Fatehpur News: महिला के गले से चेन काट ले गए बाइक सवार लुटेरे

Fri, 23 Aug 2024 03:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers cut the chain from a woman's neck
फतेहपुर। वीआईपी रोड ओमकार नगर में बाइक सवार बदमाश गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विधवा महिला के गले से चेन लूटकर भाग निकले। मौके पर एएसपी,सीओ सिटी समेत कोतवाली का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरा खंगाले। एक स्थान पर लगे कैमरे में लुटेरे कैद हुए हैं।
विज्ञापन

ओमकार नगर में स्व. प्रेम सिंह की पत्नी कमलेश सिंह पुत्री कामिनी के साथ किराये पर रहती हैं। वह पुत्री के साथ दोपहर को भाई संजय सिंह के घर जा रही थी। नीली अपाचे में बाइक सवार दो युवक पहुंचे। महिला ने बताया कि पीछे से बदमाश ने गले में झपट्टा मारा, लेकिन चेन नहीं टूटी। चेन नहीं टूटने पर कटर से काटकर लूट ले गए। मां और बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। बाइक सवार लुटेरे वीआईपी रोड की ओर भाग निकले। महिला ने बताया कि चेन डेढ़ तोला की थी। चेन की कीमत करीब एक लाख के आसपास है। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस शहर के बाहरी इलाकों में नाकेबंदी कर चेकिंग में जुटी। लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ सिटी सुशील दुबे, कोतवाल तारकेश्वर राय मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ सिटी ने बताया कि बाइक सवारों की तलाश में टीमें लगी हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखे बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गली में पहले से घूम रहे थे लुटेरे
वीआईपी रोड से जुड़े ओमकार नगर में लुटेरे घटना से पहले इलाके में कई चक्कर लगा चुके थे। महिला ने बताया कि घर के बाहर निकलते समय बाइक सवारों को घूमते देखा था। कुछ देर बाद उसके साथ घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पत्नी से लूट का नहीं हुआ खुलासा
लुटेरे शहर की वीआईपी लोकेशन वाले इलाकों में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन हालातों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठते हैं। दिन दहाड़े वारदातों से लोग खौफ में है। आवास विकास इलाके में रहने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल की पत्नी के गले से करीब एक माह पहले बाइक सवार लुटेरे चेन लूट ले गए थे। पुलिस खुलासे में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed