{"_id":"6a67ab0962f1611f4709cb48","slug":"bike-rider-stabs-youth-in-stomach-serious-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159346-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक सवार ने युवक के पेट में चाकू घोंपा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक सवार ने युवक के पेट में चाकू घोंपा, गंभीर
विज्ञापन
फोटो-10-ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ा। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर/अल्लीपुर। आबादी के बीच से तेज रफ्तार में बाइक निकालने से टोकने पर सवार ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गांजा की सप्लाई होती है। बाइक सवार तीन युवक गांजा लेकर गांव से लौट रहे थे।
मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं निवासी शिवभूषण ने पुलिस को बताया कि अल्लीपुर गांव निवासी सद्दाम दो साथियों के साथ रविवार रात तेज रफ्तार में दरवाजे से बाइक से निकल रहा था। पुत्र सुभाष चंद्र ने उसे रोका और बोला कि बच्चे दरवाजे पर खेलते रहते हैं। इतनी रफ्तार से बाइक न निकालो।
इस पर सद्दाम ने पुत्र के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के पेट में फंस गया। पुत्र की चीख सुनकर परिजन पहुंचे और बाइक सवारों को घेर लिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सद्दाम को पकड़ लिया जबकि साथी भाग गए। घायल सुभाष को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि गाली गलौज के विवाद में सद्दाम ने हमला किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना में सद्दाम के साथियों की भूमिका विवेचना के दौरान तय होगी। गांव में गांजा बिक्री की जानकारी नहीं है।