फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider hit and looted Rs 4 lakh

Fatehpur News: बाइक सवार सराफ को टक्कर मारकर चार लाख की लूट

Wed, 01 May 2024 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit and looted Rs 4 lakh
फतेहपुर। बाइक सवार सराफ को मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिराने के बाद लूट लिया। करीब चार लाख का माल बदमाश लूट ले गए। पुलिस सराफ को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के नीम टोला निवासी मुन्ना सोनी खखरेरू थाने के आलमपुर गेरिया गांव में सराफा की दुकान चलाते हैं। सराफ ने बताया कि वह बाइक से रात करीब आठ बजे खागा लौट रहे थे। खखरेरू थाना क्षेत्र के ऐराना और बिछियावां के बीच दो बाइक सवारों बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वह गिरने से घायल हो गए। सराफ ने बताया कि बाइक में 25 ग्राम सोने, तीन किलो चांदी के जेवरात, 38 हजार नकद बदमाश लूट ले गए। बदमाश गमछे से चेहरा छुपाए थे। इसलिए पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया सराफ को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा सीएचसी में डॉक्टर ने सराफ के दोनों हाथ और एक पैर में चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed