फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider farmer dies after being hit by a speeding Scorpio

Fatehpur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies after being hit by a speeding Scorpio
फाइल फोटो-07-राजीव। स्रोत परिजन
जाफरगंज। जोनिहा-अमौली मार्ग पर इटरा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। बाइक सवार किसान हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के पूरेदान गांव निवासी राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह कछवाह (60) खेत की देखभाल के लिए इटरा जा रहे थे। ईंट भट्ठा के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी बिंदकी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार किसान हेलमेट नहीं लगाए था।

फाइल फोटो-07-राजीव। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-07-राजीव। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed