फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider escaped by robbing his mobile

बाइक सवार युवक का मोबाइल लूटकर फरार

Mon, 07 Dec 2020 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider escaped by robbing his mobile
थाना क्षेत्र के कस्बे में एक युवक का रविवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जहानाबाद सीमा से जुड़े बकेवर और बिंदकी में लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही है। पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई है। यहां तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।
जहानाबाद के गढ़ी मोहल्ला निवासी अंसार किसी काम से रात को लालूगंज बाजार गया था। तभी बंबा के पास बाइक सवार पहुंचे। अंसार किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। उसका मोबाइल लूटकर बाइक सवार कस्बे की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

अंसार शोर मचाते बाइक सवार के पीछे भागा। लुटेरे भागने में सफल हो गए। अंसार ने बताया कि उसका मोबाइल करीब 15 हजार कीमत का था। इसके पहले बकेवर थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने तीन मोबाइल और दो महिलाओं के पर्स छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला का पर्स बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पिछले माह बाइक सवारों ने छीना था। जिससे साफ है कि कोई शातिर गैंग सक्रिय है। थानेदार संजय संधू ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed