फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies in collision with DCM, two companions injured

Fatehpur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो साथी घायल

Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with DCM, two companions injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। डीसीएम की टक्कर से मंगलवार को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो साथी घायल हो गए। मृतक दो मित्रों के साथ मौसी की वरीक्षा में शामिल होने जा रहा था। चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला है।
थानाक्षेत्र के सामियाना गांव निवासी राहुल (25) अपने चुरियानी गांव निवासी दोस्त आशीष और कन्हैया को बाइक से लेकर मौसी की वरीक्षा में शामिल होने बकरी गांव जा रहा था। गाजीपुर चौराहे से औगासी मार्ग पर 300 मीटर दूर सामने से आ रहे डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक चालक राहुल उछलकर रोड पर गिरा। वह डीसीएम से कुचल गया। मौके पर राहुल की मौत हो गई। दोनों साथी घायल हुए। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों को देखकर चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता मायाराम की मजदूरी के दौरान एक साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। उसका एक बड़ा भाई बाबुल करीब सात साल पहले बीमारी से मर गया था। परिवार में मां शारदा और बहन तन्ना देवी है। युवती की मौत से परिवार का इकलौता सहारा छिना है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


---------

सूचना पर भी नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के कौंडरपुर उसरैना के पास पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, किसी के न आने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार किया। आगरा के असरैना थाना क्षेत्र जेपीनगर निवासी राजबाबू का पुत्र रवि (32) किसी काम से थरियांव के कौंडरपुर 12 अक्तूबर को पहुंचा था। किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में इलाज दौरान 14 अक्तूबर को मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, लेकिन किसी के न आने पर 72 घंटे बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed