फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies due to collision with Maurang laden truck

Fatehpur News: मौरंग लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with Maurang laden truck

विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से रविवार शाम बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा देखकर पीछे से आ रहे एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर रुके। चौकी पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।

मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी बजरंगी का पुत्र अखिल कुमार (20) गुजरात के पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। वह बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरानगर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक ओवरलोड मौरंग लदा था। इसी वजह से एक दिन की लोकेशन पर तेज रफ्तार में जा रहा था। तभी बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता दिव्यांग है। मृतक के तीन भाई और तीन बहन है। भाइयों में दूसरे नंबर का था। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed