{"_id":"69c825499761df97c404d577","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-electric-pole-companion-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151820-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर भेदपुर गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस का दावा है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा गांव निवासी अवधेश का पुत्र सचिन उर्फ नीरज, गांव के राजू के पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहा था। रामपुर भेदपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और विद्युत पोल से जा टकराई।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सचिन उर्फ नीरज को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।