{"_id":"5a79fb6e4f1c1bc83b8b55e4","slug":"bike-rider-death-helmet-survivor-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार छात्रा की मौत, हेलमेट से बची चालक की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार छात्रा की मौत, हेलमेट से बची चालक की जान
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद खागा में नवीन मंडी के पास लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जाते समय मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। इससे सिर में चोट नहीं लगी, लेकिन पैर टूट गया है। ये इलाहाबाद से रायबरेली जा रहे थे। हादसा दोपहर एक बजे नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास हुआ।
इलाहाबाद के बेनीगंज पुरानी बस्ती निवासी तेजभान सिंह की बेटी अंजलि (18) इंटर की छात्रा थी। उसका परीक्षा केंद्र रायबरेली जिले के शांतीराज पब्लिक स्कूल पूरे लालमऊ लालगंज में था। अंजलि सुबह 10 बजे घर से पेपर देने के लिए इलाहाबाद के हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास रहने वाले बड़े लाल के बेटे सूर्य साहू (20) के साथ बाइक में निकली थी। खागा के नवीन मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी छात्रा छिटककर गिरी और सिर कुचल जाने से मौत हो गई। हादसे में युवक का एक पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल हुए छात्र को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से हरदो सीएचसी पहुंचाया। यहां से नाजुक हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाल एके राय ने बताया कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह न होने से वाहन का पता नहीं चल पा रहा है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूर्य हेलमेट लगाए था। उधर, शाम हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका।