{"_id":"697d07565fa41f237f00564d","slug":"bike-mechanic-dies-in-a-vehicle-collision-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1411445-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-39-कृष्ण पाल निषाद। स्रोत परिजन
- फोटो : रायबरेली में जगजपुर क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग।
बिंदकी। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी कृष्ण पाल निषाद (65) बाइक मैकेनिक थे। वह शुक्रवार रात कानपुर से घर जा रहे थे।
तेंदुली गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे सुखीचंद्र निषाद ने बताया कि पिता बाइक से कानपुर दवा लेने गए थे। लौटते समय हादसा हुआ है। पिता गहरूखेड़ा गांव में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही। मार्ग में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
सड़क हादसे में सिपाही और होमगार्ड घायल
बिंदकी कोतवाली में तैनात सिपाही रमाकांत यादव (30) और शाहपुर निवासी होमगार्ड गुलाब सिंह (54) बृहस्पतिवार रात मुलजिम दाखिल कर कचहरी से लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के चूरामन खेड़ा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। (संवाद)

फाइल फोटो-39-कृष्ण पाल निषाद। स्रोत परिजन- फोटो : रायबरेली में जगजपुर क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग।
विज्ञापन