फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike collided with a truck standing on the highway, brother-in-law died, brother-in-law injured

Fatehpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराई, जीजा की मौत, साला घायल

Mon, 22 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 22 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a truck standing on the highway, brother-in-law died, brother-in-law injured
फोटो 13-घायल अर्जुन
विज्ञापन

फोटो 12- हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस

- रानीपुर हाईवे पर सात दिन से खड़ा था ट्रक
- पीछे बैठा किशोर हाथ में लिए था हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में सोमवार दोपहर बाइक सवार टकरा गए। हादसे में बाइक चालक जीजा की मौके पर मौत हो गई। साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय पीछे बैठा किशोर हाथ में हेलमेट लटकाए था। पुलिस ने घायल को भर्ती कराया गया है।
मलवां थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर गांव के ठकुराइनपुरवा निवासी राजबहादुर का पुत्र अंकित पासवान (18) गांव में पिता के कामों में हाथ बंटाता था। करीब 10 दिन पहले उसके बड़े भाई का साला अर्जुन (14) घर आया। साले को उसके घर कानपुर महाराजपुर थाना के गांव राजथोक छोड़ने अंकित बाइक से जा रहा था। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खड़े बिगड़े ट्रक में बाइक सवार टकरा गए। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। बाइक चालक अंकित की मौके पर मौत हो गई। अर्जुन को घायल हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल किशोर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक पिछले सात दिन से तकनीकी खामी के चलते खड़ा है। ट्रक का काफी हिस्सा हाईवे पर था। इसी वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ट्रक को खिंचवाकर थाने ले गई है। मृतक अंकित के पिता मूल रूप से बकेवर थाने के मंजिलेगांव निवासी हैं। कई साल से परिवार संग ससुराल ठकुराइनपुरवा में रह रहे हैं। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो 14- थाने के सामने खड़ा दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर
थाने के सामने हादसे को दावत दे रहा कंटेनर
- 32 दिन बीतने के बाद कंटेनर को सही जगह नहीं खड़ा कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। हादसे के करीब 32 दिन हाईवे पर खड़ा कंटेनर दुर्घटना को दावत दे रहा है। कंटेनर थाने के ठीक सामने खड़ा है। कंटेनर की दूसरी साइड में नर्सिंग होम है। इस कंटेनर में कोई भी फतेहपुर की ओर जाने वाला वाहन ओवरटेकिंग में भिड़ सकता है। जिले में हो रहे लगातार हादसों के बाद भी स्थानीय पुलिस और एनएचएआई नहीं चेता है।

थाने के सामने 21 अप्रैल को घरेलू गैस सिलिंडर लदे ट्रक से कंटेनर की टक्कर हो गई थी। सिलिंडर लदे ट्रक से औंग थाना क्षेत्र के खरौली गांव के टाइल्स कारीगर रामराज, वीरेंद्र उर्फ बबलू की मौके पर मौत हो गई थी। दो की मौत के बाद से हाईवे पर कंटेनर खड़ा है। एनएचएआई के पास ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए क्रेन होती है। पुलिस और एनएचएआई की ओर से कंटेनर हटाने का प्रयास नहीं किया जा सका है। कस्बे के रामजीत, बल्लर, विनय, राजू ने बताया एनएचएआई हेल्पलाइन 1033 पर कॉल कर कंटेनर हटवाने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया। कंटेनर के पास सर्विस रोड का प्वाइंट है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह दो दिन पहले आए हैं, जल्द ही कंटेनर को हटवाया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed