फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike-borne miscreants snatched a woman's mobile phone and purse and fled.

Fatehpur News: महिला का मोबाइल और पर्स छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Mon, 06 Jul 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched a woman's mobile phone and purse and fled.
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में मुंबई जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से बाइक सवार बदमाश मोबाइल और नकदी से भरा पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सितारा, हनीफ सिद्दीकी, निसारा और मायरा सोमवार रात कानपुर से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। सभी चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और सितारा के हाथ से झपट्टा मारकर मोबाइल व नकदी से भरा पर्स छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह चौडगरा चौराहे के पास खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। सितारा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed