फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijli

छह हजार घरों के बिजली के मीटर खराब

Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
bijli
फतेहपुर। मीटर की कमी से न सिर्फ नए कनेक्शन के आवेदक बल्कि उपभोक्ता भी परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने छह माह पहले मीटर खराब होने की शिकायत विभाग में दर्ज कराई थी लेकिन अभी तक उनके मीटर नहीं बदले गए। बिना रीडिंग के बिल आने से उनके जेब पर भार पड़ रहा है। जिले में करीब छह हजार घरों में खराब मीटर बदले नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

एक किलोवॉट से लेकर चार किलोवॉट तक के कनेक्शन के लिए सिंगल फेज मीटर लगाया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि पहले झटपट योजना के तहत आने वाले कनेक्शन को मीटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बाद खराब मीटर की शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। शहर के चित्रगुप्त नगर निवासी बबलू ने विभाग के उपखंड कार्यालय में खराब मीटर न बदले जाने की शिकायत की थी। छह महीना बीत गया है, लेकिन अभी तक मीटर नहीं बदला गया। जयराम नगर निवासी आशुतोष सिंह के घर का मीटर पांच महीने से खराब है। उपकेंद्र के अवर अभियंता और मीटर के उपखंड अधिकारी से घर का मीटर खराब होने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन मीटर नहीं बदल गया है। हर महीने बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जो मीटर आ रहे हैं, उनको नए कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं के यहां लगाया जा रहा है। खराब मीटर भी बदले जा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त मीटर न मिलने के कारण से खराब मीटर बदलने में कुछ देर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed