फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijli

आसान किस्त योजना के पंजीकरण की तारीख बढ़ी

Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
bijli
फतेहपुर। बड़े बकाएदारों को बिना ब्याज का बिजली बिल जमा कराने के लिए विभाग ने पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है। अब 31 जनवरी तक बड़े बकाएदार अपना पंजीकरण करा कर आसान किस्त योजना का लाभ ले सकेंगे। इसमें शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 12 किस्त व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 किस्त में बिजली बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक से चार किलोवाट तक के बड़े बकाएदारों को बिजली बिल जमा करने के लिए आसान किस्त योजना चलाई है। यह योजना 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक के लिए थी, लेकिन मंगलवार को इसकी तारीख बढ़ा कर 31 जनवरी कर दी गई है। इसमें बड़े बकाएदारों को पंजीकरण के समय बकाया बिल का पांच प्रतिशत व 1500 रुपये जो अधिक होगा। उसे जमा करना है। बिजली बिल के साथ जुड़ा ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। 11 नवंबर से अब तक 10 हजार बकाएदारों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जबकि 65 हजार बकाएदारों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है। बता दें कि जिले में एक से चार किलोवाट तक का कनेक्शन लेने वाले 75 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल 10 हजार रुपये से अधिक है। अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक आठ हजार बकाएदारों के घरों की केबिल काटी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed