फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bicycle yatra Bertain Achievements

साइकिल यात्रा निकाल बर्ताइं उपलब्धियां

Mon, 10 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bicycle yatra Bertain Achievements

समाजवादी पार्टी की संदेश साइकिल यात्रा शहर से लेकर गांव तक में राज्य की सपा सरकार की योजनाओं का बखान किया गया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे के साथ सपाइयों ने जमकर साइकिल चलाई। चौराहों और गांव में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सरकार की जन हितकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन

शहर आए लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का स्वागत किया। इसके बाद लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह मखलू के नेतृत्व में आबूनगर डाक बंगला से साइकिल रैली में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बिंदकी बस स्टाप में सपाइयों ने जनसभा का आयोजन किया। यात्रा पत्थरकटा, पटेल नगर चौराहा, शादीपुर से होकर पार्टी कार्यालय में यात्रा समाप्त हुई। जिला महासचिव मोइन खान, सैयद आबिद हसन, रवींद्र यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, सऊद अहमद, चौधरी मंजरयार, राजेश तिवारी, विवेक पांडेय, मोहम्मद फारूख, मोहम्मद आजम, जयसिंह यादव, अतुल यादव, मोहम्मद साबिर आदि रहे।
विज्ञापन

बिंदकी संवाददाता के मुताबिक साइकिल यात्रा का जायजा लेने आए जिला प्रभारी व राज्य सभा सांसद दर्शन सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश के  युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का बखान किया। मलवां विकास खंड के गांव दरवेशाबाद की साइकिल यात्रा में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद राकेश सचान,  पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, बिंदकी विधानसभा प्रभारी महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा आदि मौजूद रहे। यात्रा गांव मिलकिनखेड़ा, चकमदा, बैरमपुर, जैनपुर,पनई , अलियाबाद, भदबा, मोहनखेडा़ आदि दर्जनों गांव में घूम- घूमकर सपा की नीतियों का बखान किया। इस मौके पर वेद गुप्ता, सुधीर यादव, पंकज यादव, सियाराम यादव, सफीउल्ला, महफूजर्रहमान, रमेश पटेल, विजय बहादुर, गुड्डू सिंह, रावेंद्र यादव, शोएब खान, जाहिद खां बन्ने आदि दर्जनों सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहअयाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति के नेतृत्व में देवलान से साइकिल यात्रा शुरू की गई, जिसमें सेवरामऊ, बहादुरपुर, खनसेनपुर, पैगम्बरपुर, बकरी, टिकरी, सुकेती, इंद्रो, गाजीपुर से होकर बवॉरा में समाप्त हुई। इस मौके पर राजेंद्र निषाद, शिवशरन प्रजापति, असरार अहमद, दलजीत निषाद, वीरेंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र यादव, शिवसिंह आदि रहे। वहीं थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार सदर विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह लोधी की अगुवाई में थरियांव कस्बे से टेक्सारी बुजुर्ग, करियामऊ समेत एक दर्जन गांव में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में कपिल यादव, जितेंद्र यादव, अमजद भाई और नरसिंह आदि रहे।

हथगाम संवाददाता के मुताबिक हुसैनगंज विधान सभा क्षेत्र के सिठौरा गांव से विपिन यादव के नेतृत्व में गौरा, मुगलगीपुर, छिवलहा, नवाबगंज सहित आधा दर्जन गांवों में रैली निकली। कृष्णकुमार उर्फ रिंकू सिंह, महेंद्र फौजी, रमेश यादव, बैद्य जी, सलमान अहमद और मोहम्मद हाशिम मौजूद रहे। खखरेरू संवाददाता के अनुसार रक्षपालपुर गांव से डाक्टर अफसर अली, तौफीक अहमद और शकील अहमद अंसारी की अगुवाई में सैंबसी, हरदासपुर, पचमईं, अलादासपुर, सुदेसरा, देवदासीपुर और आलमपुर गेरिया में जाकर साइकिल चलाई। अक्षय प्रताप, गज्जू मियां, धर्मेश सिंह, गुलाब अली, मतीन अहमद, बिन्नू यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed