{"_id":"66fc46f1fd04c562c80256f4","slug":"beware-of-fake-calls-deposit-money-in-indian-bank-only-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-122229-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी कॉल से रहें सावधान, इंडियन बैंक में ही जमा करें पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी कॉल से रहें सावधान, इंडियन बैंक में ही जमा करें पैसा
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएम कुसुम योजना से सोलर पंप बुक करने वाले किसानों की सूची को कृषि निदेशालय ने कंफर्म कर दिया है। इसका मैसेज किसानों के पंजीकृत मोबाइलों में भेजा गया है। सात अक्तूबर तक किसान पोर्टल से चालान भरकर इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में पैसा जमा कर सकते हैं। फर्जी काॅल के माध्यम से किसानों को सोलर पंप का पैसा किस्तों में जमा कराने के फोन किए जा रहे हैं। किसी के बहकावे न आएं, किसी भी समस्या के निराकरण के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी उपकृषि निदेशक राम मिलन परिहार ने दी। (संवाद)
-- -- -- -
फसल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करे आवेदन
फतेहपुर। स्व. चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस के मौके पर 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस का आयोजन होना है। इसमें खरीफ की फसल की पैदावार करने वाले किसानों के बीच प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले किसान को सात हजार, द्वितीय स्थान के किसान को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक किसान विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व उप कृषि निदेशक कार्यालय में दस रुपये देकर पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने दी। (संवाद)