फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beneficiaries should get the benefits of the schemes, negligence will not be tolerated

Fatehpur News: पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Fri, 27 Feb 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries should get the benefits of the schemes, negligence will not be tolerated
फोटो-22-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल व अन्य अ​धिकारी। स्रोत - फोटो : ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्राली।
फतेहपुर। जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्रों तक पहुंचे। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समय पर और गुणवत्तापूर्ण हो और शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।
विज्ञापन

साइबर अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को संवेदनशीलता के साथ निरंतर गश्त कराने के निर्देश दिए गए। स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड की पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया। यातायात व्यवस्था सुधारने और फुट पेट्रोलिंग तेज करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, गोशालाओं में गोवंशों के भरण-पोषण, हरे चारे की व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, खेल मैदान, डिजिटल लाइब्रेरी और ग्राम चौपालों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में आवास, स्वरोजगार, कौशल विकास, पीएम पोषण, जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क, बिजली आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, कृषि योजनाएं, ई-श्रम पंजीयन, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, फसल बीमा योजना और धान क्रय केंद्रों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि काम समय पर पूरे हों ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिले।

फोटो-22-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल व अन्य अधिकारी। स्रोत

फोटो-22-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल व अन्य अधिकारी। स्रोत - फोटो : ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्राली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed