{"_id":"5f3032b68ebc3e41026f3e03","slug":"bed-exame-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5759806193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में 168 अभ्यर्थी गैरहाजिर, तलाशी और स्क्रीनिंग के बाद दिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में 168 अभ्यर्थी गैरहाजिर, तलाशी और स्क्रीनिंग के बाद दिया प्रवेश
विज्ञापन
फतेहपुर बीएड प्रवेश परीक्षा में 168 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पांचों केंद्रों में कुल 1300 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1132 परीक्षा में शामिल हुए। उधर, केंद्रों में परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तलाशी लेकर गेट के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहा।
बीएड परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर, एएस इंटर कालेज, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर डिग्री कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बने थे। दोनों पालियों में केंद्रों में मास्क लगाने के बाद ही परीक्षार्थी अंदर घुस पाए। गेट पर परीक्षार्थियों को सेनेटाइज किया गया। परीक्षा कक्षों में सामाजिक दूरी के पालन का पूरी ख्याल रखा गया।
प्रभारी डीआईओएस उदय प्रभात ने बताया कि परीक्षा नोडल अधिकारी महात्मा गांधी डिग्री कालेज के प्राचार्य ओंकारनाथ द्विवेदी और राजकीय महिला डिग्री कालेज बिंदकी के प्राचार्य अवधेश त्रिवेदी की देखरेख में शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। सभी केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल दोनों नोडल अधिकारियों की देखरेख में निदेशालय प्रयागराज भेज दिए गए हैं।