फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beaten newly married woman out of the house, report on six

Fatehpur: दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को पीटा, ससुरालियों ने घर से भी निकाला, छह पर रिपोर्ट

Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
सार

शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Beaten newly married woman out of the house, report on six
दहेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ क्षेत्र में शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ललौली थाना क्षेत्र के निवासी भोला प्रसाद निषाद की पुत्री प्रियंका देवी की शादी जून 2022 को थाना जाफरगंज थाने के निवासी शिवपूजन निषाद से हुई थी।

विज्ञापन

शादी के बाद पति शिवपूजन निषाद, ससुर फूलचंद्र निषाद, सास कल्ली देवी, देवर रामजीत, शिवजीत, ननदोई विजय निषाद दहेज में 50 हजार नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता के साथ गाली गलौज और मारपीट करते थे।
विज्ञापन

वहीं, विरोध करने पर एक माह पहले मार-पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed