फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Be the voice of the public issues raised

जनसमस्याएं उठा कर जनता की आवाज बनें

Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Be the voice of the public issues raised

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से मात खाई कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए जिले की प्रभारी और पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने कांग्रेसियों में जोश भरा। उन्होने जन समस्याओं को हथियार बना कर जनता की आवाज बनने का आह्वान किया।

विज्ञापन

नहर कालोनी में मंगलवार को आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में फतेहपुर व कौशांबी की प्रभारी राजकुमारी रत्ना सिंह ने कांग्रेसियों में जोश भरने का प्रयास किया। उन्होेंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए पार्टीजनों से एकजुट होने की अपील करने के साथ हाईकमान से मिले चार पेज के प्रोफार्मा पर काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


उन्होंने एक-एक करके कांग्रेसियोें से सुझाव भी मांगे और उनकी समस्याओं पर भी गौर फरमाया।  इस दौरान एआईसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री, ऊषा मौर्या, प्रदेश महासचिव प्रिंस रियासत अली, प्रदेश संगठन मंत्री महेश द्विवेदी, पूर्व विधायक प्रेम दत्त तिवारी, जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, विनोद द्विवेदी, पवन सविता, श्रवण गौड़, राजेंद्र लोधी, इंजीनियर पीरजादा कासिम, मनोज घायल, काशीनाथ मिश्र मुल्लन भइया, साधना मिश्रा, कैलाश द्विेदी और ऊषा बाजपेई समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की जिला प्रभारी रत्ना सिंह का लोधीगंज बाईपास पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डा की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ। गुड्डा की टीम की गर्मजोशी देखकर जिले की प्रभारी खासी गदगद दिखीं। उन्होने इसे संगठन में उर्जा का संचार करार दिया। इस दौरान सईदुल हसन, अमित कुमार, औसाफ अहमद, नसीम सिद्दीकी, आनंद सिंह गौतम, मोइन खान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed