फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   barish,bijli,aandhi

33 केवीए लाइन में फाल्ट से रात भर गुल रही बिजली

Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
barish,bijli,aandhi
आबूनगर में बिजली की फाल्ड ठीक करते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दोपहर को आई तेज आंधी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार रात में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई थी। मौसम में हुए बदलाव से गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से लोगों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह से ही मौसम खुशनुमा रहा। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया। जून के महीने में 45 डिग्री तक अधिकतम और न्यूनतम पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर में लोगों को चुभती हुई गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

शाम को पांच बजे के बाद फिर आसमान में घने काले बादल छाने शुरू हो गए। कुछ ही देर में धूल भरी आंधी चलने लगी। कुल मिलाकर दो दिनों से हुए मौसम में बदलाव ने अप्रैल से शुरू हुई बीषण गर्मी से काफी हद तक राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी बारिश होगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि 20 जून तक जिले में हल्की बारिश की संभावना है।
फतेहपुर, बिंदकी। आंधी से शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। गुरुवार को शहर के आबूनगर, मुराइन टोला, बेरुईहार उपकेंद्र की बिजली आंधी आते ही गुल हो गई। इससे शहर के आईटीआई रोड, सिविल लाइन, पत्थरकटा, अस्ती, नउवाबाग, आबूनगर, शादीपुर, चौक, कोतवाली रोड मोहल्लों में बिजली संकट बना रहा। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के थरियांव, असोथर, महिंचा मंदिर, हसवा, करमचंद्रपुर सांड़ा उपकेंद्र की आंधी से 33 और 11 केवीए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। महिंचा मंदिर, हसवा उपकेंद्र की सप्लाई चालू हुई, लेकिन थरियांव, असोथर उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही।

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार रात करीब एक बजे 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने से ब्रेक डाउन हो गया। इससे पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पहले रोस्टिंग के चलते दिन भर लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पेयजल संकट भी बना रहा। एसडीओ आशीष सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed