{"_id":"65a6e7177a00fcb90a02f70a","slug":"banned-and-expired-medicines-found-at-medical-store-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-9835-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल स्टोर पर मिली प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल स्टोर पर मिली प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाएं
Wed, 17 Jan 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे में सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) गेट से सटे मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाएं ड्रग इंस्पेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि संचालक के पास दवाई खरीद और बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। संचालक को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
कस्बे के सीएचसी गेट स्थित शिफा मेडिकल स्टोर में मंगलवार शाम एसडीएम अनिल कुमार, तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी और ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने छापेमारी की। टीम ने मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाओं की करीब 300 टैबलेट बरामद की। उन्हें एक डिब्बा एक्सपायरी दवाएं भी मिली। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक दवाइयां खरीदने और मूल्य पर बेचने का विवरण मौके पर नहीं दे सका। नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री के बाउचर भी नहीं मिले। टीम ने दवाओं को जब्त किया। एसडीएम ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक इयााक अहमद ने कहा कि यह सामान्य निरीक्षण था। सभी दवाओं के बिल मौजूद हैं। सभी दस्तावेज अधिकारियों को दिखाए गए हैं।
बिना पर्चे के दी जाती थी नशीली दवाइयां
मेडिकल स्टोर से बिना पर्चे के नशीली दवाइयां मिलती थी। कस्बे के कई युवकों का दिन भर मेडिकल स्टोर के बाहर जमावड़ा लगा रहता था। वह युवक रोजाना मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं की खरीद करते थे। संचालक के पास नशीली दवाओं को बेचने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले।