फतेहपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा ललौली शाखा कस्बे से बाहर दूसरे भवन में स्थानांतरित हो गई है। इससे खाता धारकों में आक्रोश है। खाता धारकों ने बैंक पहुंचकर महिलाओं को दूर जाकर लेनदेन करने में परेशानी का हवाला देते हुए समस्या का निस्तारण न होने पर खाते बंद कराने की चेतावनी की है।
ललौली के निबहरा मोहल्ले में डॉ. मकसूद अहमद खां के मकान में बैंक ऑफ बड़ौदा कई साल से संचालित रही है। इसमें ललौली समेत पलटूपुर, महमदपुर, उरौली, दसौली, अढ़ावल, महना, महाखेड़ा, पथरी आदि गांवों के करीब 40 हजार खाते संचालित होते हैं। शाखा में जमा निकासी करने वालों में ललौली की महिलाओं की ज्यादा भागीदारी है। बैंक प्रबंधन ने बैंक गांव के अंदर भवन जर्जर होने का हवाला देकर ललौली के बांदा टांडा हाईवे पर थाने के पास बैंक को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। ललौली के खाता धारकों में इसको लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधक बीरबहादुर सिंह से मिलकर बैंक वर्तमान स्थान में ही संचालित करने की मांग की है।चेताया कि अगर बैंक कस्बे से बाहर दूसरे भवन में शिफ्ट होती है, तो वह लोग अपना खाता बंद करा देंगे। इस मौके पर मुबारक खान, जमाल खान, हबीब खान, रामसनेही, सियाराम, भूरा पठान, अबरार खान, राजाराम, मोईन खान, सईद अली, रामप्रसाद, जफर खान, राजू खान, हसमत खान आदि मौजूद रहे। बैंक प्रबंध वीरबहादुर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने दूसरे भवन में बैंक स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। उनसे कोई लेना देना नहीं है।