फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bank employees sued for fraudulently giving loans

Fatehpur News: धोखाधड़ी कर लोन देने का बैंक कर्मियों पर मुकदमा

Sun, 17 Dec 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bank employees sued for fraudulently giving loans
फतेहपुर। बिना जांच पड़ताल के जमीन मालिक के नाम वाले अन्य व्यक्ति को बैंक कर्मियों ने लोन दे दिया। मामले का पता लगने पर बैंक कर्मियों और लोन लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




राधानगर थानाक्षेत्र के रमवां पंथुवा निवासी बसंतलाल ने बताया कि पिता श्रीपाल यादव की एक साल पहले मौत हो गई थी। पैतृक भूमिधरी जमीन का वह और भाई संतलाल मालिक हो गए। पिता की मौत के बाद किसी काम से सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा आईटीआई रोड पर लोन लेने के संबंध में पहुंचा। वहां पता लगा कि शाखा से पिता ने पहले जमीन पर लोन ले रखा है। छानबीन में पता लगा कि गांव के श्रीपाल रैदास ने पिता के नाम पर लोन लिया है। बैंक कर्मियों ने भी लोन देने के समय सही जानकारी नहीं जुटाई। उसके पिता के साथ बैंक कर्मियों ने श्रीपाल रैदास के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। राधानगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर श्रीपाल रैदास और सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed