फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bank and post office ready, open exchange counter

बैंक और डाकघर तैयार, खुले एक्सचेंज काउंटर

Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bank and post office ready, open exchange counter
डाकघर में निरीक्षण के दौरान देते निर्देश देते अधीक्षक हरिशंकर लाल - फोटो : अमर उजाला
अरे भाई साहब मोदी जी ने पांच सौ और हजार रुपये की नोट बंद कर दी है, सामान लेना है तो प्लीज सौ-सौ की नोट दीजिए...। काले धन के खिलाफ मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक भले ही देश की भलाई के लिए हो लेकिन फैसले के दूसरे दिन बाजार में दुकानदार और ग्राहकों के बीच कुछ ऐसे ही संवाद सुनने को मिले। सब्जी मंडी हो, किराना मंडी या फिर कपड़ा, जूता बाजार हर जगह सामान की खरीददारी में पांच सौ और हजार रुपये की नोट को लेकर ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को प्रधान डाकघर और बैंकों में गेट बंद कर अंदर तैयारी होती रही। गुरुवार को डाक घर और बैंकों में एक्सचेंज काउंटर खोले जाएंगे जिसमें ग्राहक आसानी से पांच और हजार रुपये की नोट जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


शहर के प्रधान डाकघर में बंदी रही। डाकघर के अंदर अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। काउंटर में बैठे कर्मचारी अभिलेख दुरुस्त करते नजर आए। डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने काउंटरों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक्सचेंज काउंटर खोले जाएंगे। यहां पर ग्राहक एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। पोस्टमास्टर केपी सिंह ने बताया कि नोट बदलने व जमा करने के दौरान साथ में आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन, पासपोर्ट व पैन कार्ड में एक चीज लेकर आना होगा। इसी प्रकार सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के चैनल में आज बैंक बंद है का बोर्ड लगा रहा, जिसे देखकर ग्राहक लौट गए।
विज्ञापन



शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि शासन से जो दिशा निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार काम किया जाएगा। ग्राहक बिना असुविधा के पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा कर सकेंगे। पत्थरकटा चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ‘आज बैंक बंद है’ का बोर्ड लगा रहा। बैंक के अंदर सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी नजर आए। शाखा प्रबंधक प्रीती सचान ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। उपभोक्ता परेशान न हों पांच सौ और हजार रुपये की नोट आसानी से जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed