फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Banda district were found missing student Sidhanv

बांदा जिले से बरामद हुए सिधांव के लापता छात्र

Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Banda district were found missing student Sidhanv
बरामद लापता छात्र अंकित और अमर - फोटो : amarujala
 ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव से 19 दिसंबर को लापता छात्रों को पुलिस ने बांदा जिले से सकुशल बरामद किया है। छात्रों के गायब होने के बाद एक ढाबे में रहते और काम करते थे। सकुशल लौटने के  बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सिंधाव गांव निवासी साहब रैदास का बेटा अंकित (11) और विजय रैदास का बेटा अमर रैदास (12) घर से 12 दिन पहले स्कूल पढ़ने गए थे। स्कूल के बाद वापस घर नहीं लौटे थे। छात्रों को सिधांव के ही एक युवक ने बांदा जिले के हाईवे पर एक ढाबे में बर्तन धोते देखा। उन्हें पहचानने के बाद गांव लौटकर युवक ने बच्चों के परिजनों को खबर दी। वे लोग पुलिस के पास पहुंचे और सारा माजरा बताया। दतौली चौकी पुलिस के साथ परिजन बांदा जिले में मौके पर पहुंचे। वहां से बच्चों को लेकर शनिवार को वापस आए। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद परिजनों को सुपुर्द कि या। छात्रों अंकित कुमार व अमर रैदास ने बताया कि वह बांदा पहुंचे तो उनके पास पैसे खत्म हो गए थे।
विज्ञापन


ढाबे में बर्तन धोते थे और रात में वहीं सोते थे। वे लोग ट्रक में बैठकर बांदा चले गए थे। घरवालों की याद में रात को सोते वक्त रोते-बिलखते थे। एक-दो बार सोचा कि चले आएं लेकिन फोन करने वाला कोई नहीं मिला। यह भी डर लगता था कि घर लौटेेंगे तो डांट व मार पड़ सकती है। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बच्चों की बरामदगी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed