फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Banda coming Fatehpur roadways fired

बांदा से फतेहपुर आ रही रोडवेज पलटी

Thu, 14 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Banda coming Fatehpur roadways fired

गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। एक चुटहिल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


 
बांदा डिपो की बस यात्रियों को लेकर शहर आ रही थी। बस ड्राइवर को सामने से आ रही लोडर से भिड़ंत का अहसास हुआ। तभी उसने बस को कच्ची सड़क पर उतार दिया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनास्थल से सटा तालाब था।
विज्ञापन



हादसे की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में सवार दो दर्जन यात्रियों को निकाला। सभी लोग बाल-बाल बचे रहे।

 
दुर्घटना में ललौली थाने के मुत्तौर गांव निवासी अजय द्विवेदी की पत्नी सीता देवी को चोटें आई हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी यात्री जान बचने को लेकर भगवान का शुक्रिया अदा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बस तालाब से थोड़ी दूर पर थी। अगर तालाब में बस चली जाती तो हादसा काफी बड़ा हो सकता था। दुर्घटना की जांच की जा रही है। करीब दो दर्जन लोग सवार थे। इसमें सभी मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed