{"_id":"66ce2fb5c41a1673a90ae807","slug":"bajrang-dal-surrounded-police-station-due-to-non-registration-of-fir-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-120226-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बजरंग दल ने एफआईआर दर्ज न होने पर घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बजरंग दल ने एफआईआर दर्ज न होने पर घेरी कोतवाली
विज्ञापन
खागा। कस्बे की एक युवती के लापता होने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के मामले को लेकर बजरंग दल ने कोतवाली का घेराव किया। बजरंग दल खागा इकाई के राजू सोनकर, केके मिश्रा समेत पदाधिकारी मंगलवार दोपहर कोतवाली खागा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधिकारियों को बताया कि कस्बे की युवती का एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कराया है। युवती लापता है। परिजनों ने 17 अगस्त को कोतवाली में सूचना भी दी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। वार्ता के बाद दो दिन के अंदर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली से बाहर आए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण महाराष्ट्र से जुड़ा है, इसलिए यहां पर कार्रवाई नहीं की गई है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। अफसरों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।