{"_id":"690900aab6ae050926018fdb","slug":"bajrang-dal-creates-ruckus-after-christian-missionary-accused-of-religious-conversion-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-143393-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ईसाई मिशनरी पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, बजरंग दल ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ईसाई मिशनरी पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, बजरंग दल ने किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो-36-मंदबुद्धि पुत्र के साथ तहरीर देने जाती महिला। संवाद
हुसैनगंज (फतेहपुर)। जमरावां गांव में रविवार को आयोजित चंगाई सभा में उस समय हंगामा मचा जब एक महिला ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग पुत्र को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया।
धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा का विरोध किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमरावां निवासी सुमन देवी ने सोमवार को पुलिस को बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के मड़ईहार गांव निवासी रामकिशोर जो कथित रूप से ईसाई मिशनरी संगठन से जुड़ा है वह लोगों को बहलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है। उनका आरोप है कि पिछले एक साल से रामकिशोर उनके पुत्र धीरज को चंगाई सभाओं में ले जाकर ब्रेनवॉश कर रहा है।
रामकिशोर महीने में दो बार चंगाई सभा आयोजित करता है। इसमें जमरावां, भखुआ, पुरेमीतन और आसपास के गांवों के लोग शामिल होते हैं। अब तक उनके घर पर 25 से अधिक ऐसी सभाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बजरंग दल जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।