{"_id":"69dfe08fed5d7e6b8308aab7","slug":"babu-accused-the-executive-engineer-of-harassment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152888-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाबू ने अधिशाषी अभियंता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाबू ने अधिशाषी अभियंता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
विज्ञापन
फतेहपुर। सिंचाई खंड कार्यालय में तैनात एक बाबू ने अधिशाषी अभियंता पर अवकाश न देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम और विभागीय अधिकारियों से की है।
बाबू राम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उसके घर पर रामायण पाठ और छोटे भाई का तिलक समारोह 20 मार्च को था। इसके लिए उसने 16 से 20 मार्च तक ऑनलाइन और पत्र के माध्यम से अवकाश का आवेदन किया था। अधिशाषी अभियंता ने अवकाश देने से इन्कार कर दिया और कोई कारण भी नहीं बताया।
आरोप है कि इसके बाद उसका पांच दिन का वेतन काट दिया गया। इससे अप्रैल माह में उसे 6,282 रुपये कम वेतन मिला। बाबू ने यह भी आरोप लगाया कि वेतन कटौती के बारे में पूछने पर अधिशाषी अभियंता ने चार मार्च को फोन पर नौकरी छोड़ने की धमकी दी और इस्तीफा न देने पर प्रताड़ित करने की बात कही।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता आनंद द्विवेदी का कहना है कि बाबू कार्यालय में आने के बाद अनुशासनहीनता करता है। कार्यों में लापरवाही बरतता है। इसी कारण पांच दिनों का वेतन रोका गया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है।