{"_id":"642b2608a4d03e5b640694b7","slug":"attempted-theft-by-breaking-the-wall-of-the-bank-fatehpur-news-c-12-1-161923-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा हरदों में रविवार की रात को चोरी का प्रयास हुआ। शातिरों ने बैंक के पीछे खंडहर के रास्ते पहुंचे। बैंक की दीवार किनारे सेंध लगाकर घुसकर का प्रयास किया। जिस कमरे में सेंध लगाई गई वह स्टोर रूम है। चोर बैंक के अंदर नहीं घुस सके। बैंक सोमवार सुबह खुला, तभी चोरी के प्रयास का पता लगा। बैंक कर्मियों की सूचना पर पुलिस जांच को पहुंची। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है। जल्द ही शातिरों को पकड़ा जाएगा। (संवाद)
-- -- -- -- -
सरिया गोदाम और घर से ढाई लाख की चोरी
अमौली/असोथर। शातिरों ने घर और एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव निवासी स्व. नरेंद्र त्रिवेदी की पत्नी रानी देवी के घर में चोरी हो गई। रानी देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ कानपुर में रहती है। वह सोमवार शाम कानपुर से घर देखरेख और बटाईदार से हिसाब के सिलसिले में आई थी। घर के आंगन में सीढ़ी लगी पाई। सारा सामान फैला था। छत के रास्ते चोर घर आए हैं। घर से चोर 50 हजार का सामान चुरा ले गए हैं। उधर, असोथर थाने के प्रताप नगर मोहल्ला निवासी संतोष की कस्बे में सरिया की दुकान है। दुकान के पीछे सरिया गोदाम है। दुकान में रात को बंद कर चले गए। चोर पीछे के रास्ते से गोदाम में पहुंचे। ताला तोड़कर सरिया समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं। करीब दो लाख का माल चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया चोरों के करीब पुलिस पहुंच गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
-- -- -- -- -
महिला की मौत, हत्या का आरोप
किशनपुर। थाना क्षेत्र के इटौलीपुर गांव निवासी जितेंद्र की पत्नी रेखा (30) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पति जितेंद्र ने बताया कि पत्नी की कुछ दिन से तबीयत बिगड़ी चल रही थी। वह इलाज कराने के बाद रविवार रात घर लौटा था। अचानक सुबह पत्नी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)