{"_id":"6418b409761915770b0689d4","slug":"attempted-indecency-with-a-woman-by-entering-the-house-fatehpur-news-c-12-1-133349-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घर में घुसकर महिला से अभद्रता का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घर में घुसकर महिला से अभद्रता का प्रयास
Tue, 21 Mar 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। पड़ोसी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामला खखरेरू थाना क्षेत्र का है। एक गांव निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोसी राजन दुबे काफी समय से उस पर गलत नजर रखता है। करीब छह माह से उसे घर में अकेला देखकर घुस आता है। उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। विरोध करने पर पति को गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देता है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन