फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to steal by breaking six locks of a newly constructed house

Fatehpur News: नवनिर्मित मकान के छह ताले तोड़कर चोरी की कोशिश

Fri, 24 Apr 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal by breaking six locks of a newly constructed house
असोथर। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रेममऊ कटरा गांव में हनुमान मंदिर के पास स्थित नवनिर्मित मकान के छह ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की कोशिश की लेकिन उन्हें नकदी या जेवर नहीं मिले। इससे पहले 21 अप्रैल की रात ऐंझी गांव में दो घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन

कस्बा असोथर निवासी मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रेममऊ कटरा में नया मकान बनवाया है। यहां धीरे-धीरे गृहस्थी का सामान रखा जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह वह मोटरसाइकिल लेने पहुंचे तो मेन गेट और कमरों के कुल छह ताले टूटे मिले। घटना देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मकान के गेट और अन्य दरवाजों के कुल छह ताले तोड़े गए हैं। हालांकि घर में कोई कीमती सामान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed