फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attack on businessman, report of robbery on seven

Fatehpur News: कारोबारी पर हमले, लूट की सात पर रिपोर्ट

Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attack on businessman, report of robbery on seven
फतेहपुर। मौरंग गिट्टी कारोबारी पर हमले व लूटपाट के मामले में कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ राधानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी प्रेम नारायण तिवारी ने बताया कि उनकी मलाका के पास मौरंग, गिट्टी की दुकान है। दुकान पर पुत्र आशीष बैठता है। पुत्र से एक जनवरी को राधानगर के अमित सिंह ने पार्टी के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर खुन्नस पर तीन जनवरी को बेटे की कार मलाका के पास अमित, रवि, आनंद, अनुज व तीन अन्य लोगों ने रोकवाई। बेटे संग मारपीट व कार में तोड़फोड़ की। तमंचे की बट और कुल्हाड़ी से पुत्र पर हमला किया। उसके पास से 17 हजार 500 छीन लिए। मामले की पुलिस शिकायत की। पुलिस ने उल्टा पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रकरण में पहले अमित सिंह पक्ष की ओर से वादी के पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed