फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attachment notice pasted on the house of absconding accused in paddy embezzlement

Fatehpur News: धान गबन में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the house of absconding accused in paddy embezzlement
बिंदकी। किसानों और व्यापारियों से 10 करोड़ के धान गबन में फरार चल रहे उमेश गुप्ता के घर में संपत्ति कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। कोर्ट के समक्ष 15 दिन में आरोपी को हाजिर होने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित गरिमा ट्रेडर्स ने किसानों और व्यापारी से 10 करोड़ से अधिक कीमत का धान खरीदा था। धान खरीदने के बाद फर्म बंद कर संचालक भाग निकले थे। मामले में फर्म संचालक रमेशचंद्र पटेल उर्फ छोटे, कार्यस्थल स्वामी दिनेश गांधी, मुनीम रवि त्रिपाठी समेत छह लोगों के खिलाफ ठगी के चार मामले दर्ज हुए थे। मामले में फरार आरोपी उमेश गुप्ता के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने संपत्ति कुर्की के आदेश दिया है। कोतवाली पुलिस रविवार को आरोपी के घर पहुंची। घर में ताला लगा हाेने पर पुलिस ने गेट में संपत्ति कुर्की की नोटिस चस्पा की है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिन के अंदर आरोपी के हाजिर न होने पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed