{"_id":"f7ffb7f4e78f838c78c2ba179599ecc2","slug":"atm-poor-consumer-upset-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम खराब, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम खराब, उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में लगे
विज्ञापन
एटीएम आए दिन खराब होने की वजह से शोपीस बन गए हैं। ग्राहकों को इससे काफी
परेशानी हो रही है। विभिन्न बैंकों के लगे इन एटीएम को ठीक कराने की मांग
दर्जनों बार व्यापारियों व उपभोक्ताओं ने बैंको के अधिकारियों से की, लेकिन
समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
नगर के ललौली रोड में भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम विगत वर्षों व्यापारियों व ग्राहकों की सुविधा के लिए लगाए गए थे। विगत छह माह से अक्सर एटीएम अक्सर खराब रहते हैं। नगर व बाहर से आने वाले व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील उर्फ कल्लू लोहिया, रामस्वरूप निषाद, योगेश गुप्ता, सुनील ओमर आदि दर्जनों लोगों ने बैंकों के एटीएम को ठीक कराने की मांग दर्जनों बार की लेकिन इन पुराने एटीएम को न तो बनवाया गया और न ही इनके स्थान पर नए एटीएम लगवाए जा रहे है। जिससे आए दिन एटीएम के सामने से जरूरतमंद लोगों को लौटना पड़ता है।