{"_id":"69ab1ba0c2233fe90404c24d","slug":"atal-residential-school-entrance-exam-will-be-held-on-8th-at-three-centres-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-150382-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन केंद्रों पर आठ को होगी अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन केंद्रों पर आठ को होगी अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
फतेहपुर। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आठ मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए कुल 273 छात्र पंजीकृत हैं।
असिस्टेंट लेबर कमिश्नर लाला राम ने बताया कि परीक्षा के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, पीएम श्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय माध्यमिक इंटर कॉलेज ऐलई खागा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
पंजीकृत अभ्यर्थियों में कक्षा छह के लिए 133 और कक्षा नौ के लिए 139 छात्र शामिल हैं। कक्षा छह की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। कक्षा नौ की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।